-किसानों को मिलेगा 2014-15 एवं 2015-16 का 2 साल का धान का बकाया बोनस राशि
-भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर किसानों के घर आयेगी लक्ष्मी
मोहला, दिसंबर 2023। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया बोनस राशि अंतरित किया जायेगा। यह दिन किसानों के लिए खुशियों की झोली लेकर आ रहा है। इस तिथि को किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया राशि किसानों के खाते में अंतरित किया जायेगा। राज्य के साथ ही जिले के किसानों को इस दिन का खास इंतजार है। 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में समर्थन मूल्य पर धान बेचेने वाले किसानों के खाते में 2 साल का बकाया बोनस राशि अतंरित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि, जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत वर्ष 2014-15 में 14446 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 में 9269 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया है। वर्ष 2014-15 के लिए 14446 किसानों को 17 करोड़ 81 लाख 51 हजार रुपए की राशि अंतरित किया जायेगा। इसी तरह 2015-16 के लिए 9269 किसानों को 7 करोड़ 18 लाख 69 हजार रुपए की राशि अंतरित किया जायेगा। इस प्रकार से दोनों वर्ष को मिलाकर जिले के 23715 किसानों को 25 करोड़ 20 हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में अंतरित किया जायेगा।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ में नवगठित सरकार के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के 2 साल की धान की बकाया बोनस राशि दिये जाने का संकल्प घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में लिए गये निर्णय के अनुसार किसानों के खाते में बकाया राशि अंतरित किया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर, जनपद स्तर एवं नगरी निकाय स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ऑनलाइन माध्यम से किसानों के खाते में बकाया बोनस राशि अंतरित करेंगे।