नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे कार्य करने हेतु विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी कोरबा 21 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में निर्वाचन 2023 निष्पक्ष संपादन हेतु निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु व्यय अनुवीक्षण सेल तथा नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत श्री सरोज महिलांगे डिप्टी कलेक्टर कोरबा को प्रभारी अधिकारी व श्री पी.आर. महादेवा जिला कोषालय अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उपरोक्त प्रभारियों के अधीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर 24 घण्टे कार्य करने हेतु विभिन्न पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। नियंत्रण कक्ष में प्रातः 06 से दोपहर 02 बजे तक कार्य करने हेतु श्री विनय साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा कोरबा, श्री नितिन बरेठ सहायक ग्रेड-3 कार्यालय जनपद पंचायत पाली, श्री सुखी राम पटेल भृत्य कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करने हेतु श्री संजय वस्त्राकर सहायक ग्रेड-02 कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी, श्री अनिल कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी कोरबा, श्री विवेक सिंह धु्रव भृत्य कार्यालय उप पंजीयक कोरबा एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक कार्य करने हेतु श्री हरीश लाल डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा, श्री निलेश्वर प्रसाद सहायक ग्रेड-3 कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी कोरबा तथा श्री हरिशंकर कंवर भृत्य कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार
रायपुर, अगस्त 2022 मुख्यमंत्री ने सपरिवार भगवान शिव और नंदी-बैल की पूजा कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित पोरा-तीजा तिहार में परिवार के […]
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने देखा तेलीबांधा तालाब शुद्धिकरण का जैविक मॉडल
रायपुर। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री मनोज जोशी ने आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. द्वारा तेलीबांधा तालाब में संचालित तालाब शुद्धिकरण के जैविक मॉडल संयंत्र का अवलोकन किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत सिंह ने तेलीबांधा में भेल एवं नीरी के सहयोग से जैविक पद्धति से […]
महतारी वंदन योजना से चंद्रमणि को मिला आत्म सम्बलआड़े वक्त में काम आ रही है योजना की सहायता राशि
जगदलपुर दिसम्बर 2024/sns/ राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना की सहायता से गरीब परिवारों के महिलाओं को आत्म सम्बल मिला है। उक्त योजना की सहायता राशि इन […]