मुंगेली, अक्टूबर 2023// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आज मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड मुंगेली के शासकीय अभियांत्रिकी कृषि महाविद्यालय चातरखार से मुंगेली, लोरमी एवं बिल्हा विधानसभा के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जाएगा। जिसके लिए मुंगेली एवं लोरमी में 16 तथा बिल्हा में 10 काउंटर बनाए जाएंगे। चातरखार स्थित केन्द्र से विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों का वितरण किया जाएगा। सभी प्रकार के प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित कराने हेतु प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर टेªनर श्री मोहन उपाध्याय एवं श्री के. अहमद ने चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था, लोग किसानी छोड़ रहे थे, कुछ किसानों ने परेशान होके खेती से मुँह मोड़ लिया था, हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया
भेंट-मुलाकात : जिला-बिलासपुर, तखतपुर विधानसभा, ग्राम बेलपान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था। लोग किसानी छोड़ रहे थे, कुछ किसानों ने परेशान होके खेती से मुँह मोड़ लिया था, हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया। सरकार […]
वर्षा ऋतु में मत्स्याखेट रहेगा प्रतिबंधित, 16 जून से 15 अगस्त तक लागू रहेगा बंद ऋतु
अम्बिकापुर, 14 जून 2025/sns/- मछली पालन विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्य उद्योग अधिनियम 1972 की धारा-3 उपधारा के अंतर्गत 16 जून 2025 से 15 अगस्त 2025 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है।इस संबंध में मछली […]