छत्तीसगढ़

मतदान केन्द्रों मे रहेगी समुचित व्यवस्था

दुर्ग, अक्टूबर 2023/ जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधा रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग, भिलाई नगर, रिसाली, भिलाई-चरोदा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी, अहिवारा, अम्लेश्वर, जामुल, उतई, पाटन, धमधा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा, पाटन को पत्र जारी कर सम्बंधित क्षे़त्र अंतर्गत नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जनपद पंचायत में आने वाले मतदान केन्द्रों पर छाया, शमियाना, प्रकाश, पेयजल, एवं सिग्नैज, हेल्प डेस्क, जलयान केन्द्र, फ्लैक्स की व्यवस्था करने कहा है। कलेक्टर ने कहा है कि उक्त व्यवस्था संपादित कर इस कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार व्यवस्था पर भण्डार क्रय नियम एवं छ.ग. शासन के मितव्ययता संबंधी जारी आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *