जगदलपुर, 29 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों के वारिसों को 12 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील तोकापाल अंतर्गत कलेपाल निवासी गागरा कश्यप की पानी में डूबने से मृत्यु पर पुत्र मोहनराम कश्यप, तहसील बस्तर के बागमोहलई निवासी योगिता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिता श्री गंगाराम नेताम तथा तहसील दरभा अंतर्गत अलवा निवासी हबिल की पानी में डूबने से मृत्यु पर पिता श्री लखमू को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सम्बंधित वारिसों के बैंक खाते में अंतरित किये जाने के निर्देश सम्बंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
बस्तर दशहरा में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में प्रस्तुति हेतु दलों का पंजीयन 19 सितम्बर तक
जगदलपुर, सितंबर 2022/ कलेक्टर एवं आमचो बस्तर हेरिटेज सोसायटी के अध्यक्ष श्री चंदन कुमार की निर्देशानुसार 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 9 बजे तक मां दंतेश्वरी एवं बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बस्तर दशहरा में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में […]
धान की खरीदी केंन्द्रों का भौतिक सत्यापन किये जाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2024/sns/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के कुल 54 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जानी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन केंद्रों में धान उपार्जन, बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने सही गुणवत्ता तथा वास्तविक किसानों से धान की खरीदी केन्द्रों का […]
चिरायु से मिला नन्ही मलाशा को नवजीवन
अम्बिकापुर, दिसम्बर 2022/ मेनेन्जोंशील नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही 9 माह की नन्ही मलाशा को चिरायु के माध्यम से उपचार सहायता मिलने से अब उसे नवजीवन मिल गया।स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के निर्देशानुसार लुण्ड्रा विकासखंड निवासी कुमारी मलाशा को चिरायु दल द्वारा 29 नवंबर 2022 को रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन […]