दुर्ग, सितम्बर 2023/ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2023 के अंतर्गत 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2023 तक भिलाई नगर दुर्ग के विभिन्न खेल मैदानों में लान टेनिस में 14,17,19 वर्ष के बालक-बालिका, कुरास में 14,17,19 वर्ष के बालक-बालिका, बाक्सिंग में 14,17,19 वर्ष के बालक, योगा में 14,17,19 वर्ष के बालक-बालिका और फुटबाल में 19 वर्ष के बालक-बालिका खेलों का आयोजन होना है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल से मिली जानकारी अनुसार प्रतियोगिता में दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के लगभग 1275 स्कूली खिलाड़ी बच्चे तथा लगभग 200 ऑफिशियल हिस्सा लेंगे। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय के खेल मैदान पर सुबह 11 बजे श्री देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई, श्री नीरज पाल महापौर नगर पालिक निगम भिलाई, श्री गिरीवर बंटी साहू सभापति नगर पालिक निगम भिलाई और श्री आदित्य सिंह एलआईसी सदस्य नगर पालिक निगम भिलाई की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। लान टेनिस खेल भिलाई हॉटल के बगल में लान टेनिस कोर्ट में, कुरास रूंगटा पब्लिक स्कूल कुरुद में, योगा सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय के सभागार में, बाक्सिंग जेआरडी दुर्ग में, बालिका फुटबाल एमजीएम स्कूल सेक्टर 6 में और बालक फुटबाल टर्फ फुटबाल मैदान मरौदा सेक्टर में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23
समर्थन मूल्य पर अब अरहर, उड़द और मूंग की भी होगी खरीदी अरहर के लिए 06 हजार 600 रूपए, उड़द के लिए 06 हजार 600 रूपए और मूंग के लिए 07 हजार 755 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं करना होेगा मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क का भुगतान मुंगेली, सितम्बर 2022// राज्य शासन […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों के देंगे पीएम आवास की स्वीकृति प्रमाणपत्र, प्रधानमंत्री आवास मेला 9 अक्टूबर को कवर्धा में
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आवास मेले में कबीरधाम जिले के 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को भेंट करेंगे पीएम आवास की चाबी उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा देंगे ग्रामीणों को कई सौगात 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम कवर्धा में होगा आवास मेला कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ प्रदेश के मुख्यमंत्री […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सेमरा-बी के प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली कामना की धमतरी, 28 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के सेमरा-बी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान […]

