जांजगीर-चांपा 27 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) ‘‘ प्रदान किया जाता है। इसके तहत एक महिला/संस्था को 2 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने हेतु प्रविष्टियाँ 10 अक्टूबर 2023 तक सील बन्द लिफाफे में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा में आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने लिया कोरोना पर रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं का जायजा
जगदलपुर, 13 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज शहर के विभिन्न स्थानों में कोरोना पर रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी भी उपस्थित थीं।कलेक्टर श्री बंसल ने धरमपुरा स्थित बालक […]
यू.पी.एच.सी राजातालाब को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट मिल
रायपुर, मई 2022/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने यूपीएचसी राजा तालाब को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट मिलने पर शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज किशोर, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला सलाहकारों को बधाई दी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सार्वजनिक स्वास्थ सुविधाओं के साथ-साथ वैश्विक […]
छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति अभियान को बड़ी सफलता: ढाई साल में करीब एक लाख 60 हजार बच्चे हुए कुपोषण मुक्त
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में कुपोषण की दर 6.4 प्रतिशत कम होकर 31.3 प्रतिशत हुई श्री बघेल की पहल पर शुरू मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के आए सकारात्मक परिणाम रायपुर, 06 जनवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शुरू हुए कुपोषण मुक्ति अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 […]