दुर्ग, सितंबर 2023 /छत्तीसगढ़ शासान दारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य विछडा वर्ग एवं अल्पसख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला, अशासकीय संस्थाओं को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसके तहत एक महिला, संस्था को 02 (दो) लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रुप में प्रदान की जाती है। इस सम्मान हेतृु वर्ष 2023 के लिए प्रविष्टिया आमंत्रित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन से ने जानकारी दी कि प्रविष्टियां महिला या संरथा का पूर्ण परिचय, महिलाओं के उत्थान के लिए किये गये सेवा कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी यह प्रमाण-पत्र भी संलग्न करना होगा कि उपल्धियां वास्तविक तथ्यों पर आधारित है, यदि कोई अन्य पुररकार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, उत्कृष्ठ सेवा कार्य के संबंध में कोई प्रतिवेदन प्रकाशित हुआ हो तो उसका विवरण एवं प्रकाशित प्रतिवेदन की छायाप्रतियां, महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं तथा संरथाओं द्वारा की गई टिप्पणियों की छायाप्रतियां, सत्य प्रतिलिपियां, अन्य सूसंगत दस्तावेज जो आवश्यक हो, चयन होने की स्थिति में पुरस्कार प्राप्ति के संवंध में आवेदक की लिखित सहमति, यह सम्मान किसी भी महिला या संस्था को केवल एक बार ही प्राप्त हो सकेगा। विगत वर्ष में निर्धारित मापदण्डों की पूर्ति करने वाली ऐसी महिलाएं या संस्था जिन्हें यह सम्मान विगत वर्ष प्राप्त नहीं हुआ है। इस वर्ष पुनः प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकेगी। शासकीय संरथाएं, अर्द्धशासकीय संस्थाएं, शासकीय सेवक इस साम्मान के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रविष्टियां कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को 10 अक्टूबर 2023 तक प्रस्तुत की जा सकेगी। प्रविष्टि सीलबंद लिफाफे में तथा लिफाफे के ऊपर मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) पुरस्कार वर्ष 2023 अंकित करना है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट दुर्ग डॉट जीओवी डॉट इन का अवलोकन किया जा सकता है अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है ।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक सवा पांच लाख से अधिक लोगों का किया गया सर्वे
सघन टी.बी. कुष्ठ जांच खोज अभियान 2022 के तहत धमतरी, दिसम्बर 2022/ जिले में एक दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक सघन टीबी कुष्ठ जांच खोज अभियान 2022 चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार एक दिसम्बर से अब तक जिले के पांच लाख 33 हजार 936 लोगों का सर्वे कर जांच किया गया। […]
नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ बनाने को प्रशिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण
माइक्रो प्लान और ड्यू लिस्ट बनाने पर रहेगा जोर रायपुर, अगस्त 2022, नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले के प्रशिक्षकों के लिये विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण को सुदृढ़ बनाना साथ ही लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है । प्रशिक्षण […]
किसानों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त (बीज, उर्वरक, कीटनाशक) आदान सामग्री उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा किया जा सघन जांच
जांजगीर-चांपा 28 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि आदान (बीज, उर्वरक, कीटनाशक) उपलब्ध हो इस हेतु उप संचालक कृषि के द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। निरीक्षण दल द्वारा आज जिले में संचालित अनुज्ञप्ति धारी विक्रेताओं के प्रतिष्ठान का औचक […]