अम्बिकापुर, सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को होलीक्रॉस महिला महाविद्यालय अम्बिकापुर की छात्राओं के द्वारा फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया तथा लोगों को मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया व आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुमगराकला में हाथ धुलाई कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। उर्सुलाइन बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला निर्मित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरकीमा में मतदाता जागरुकता रंगोली बनाई गयी तथा रैली निकालकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।वहीं लखनपुर में गणेश विसर्जन के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रोत्साहन प्रमाण पत्र कलेक्टर हरिस एस ने की सराहना
जगदलपुर, 06 नवम्बर 2025/sns/- नीति आयोग द्वारा संचालित परियोजना हरिक उद्दीक के अन्तर्गत आठ परियोजनाओ से चयनित श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा बुधवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाभाव के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर ने कहा कि […]
आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा को नई उड़ान जिले में अब तक बने 7.70 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड, राज्य में आठवां स्थान
मुंगेली, 16 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संचालित आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना ने आमजनों को निःशुल्क उपचार का सशक्त अधिकार दिया है। जन-कल्याण के उद्देश्य से प्रारंभ आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत जिले में लगातार उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और […]

