जांजगीर-चांपा 21 सितम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में बलौदा परियोजना अंतर्गत सेक्टर पहरिया में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक ‘‘सुपोषित भारत संस्कार भारत व सशक्त भारत है‘‘ के थीम पर पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पोषण माह थीम अनुसार आज पोषण व्यंजन प्रदर्शिनी का आयोजन सेक्टर पहरिया में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त हितग्राहियों को पोैष्टिक आहार, संतुलित आहार एवं मिलेट्स से बने व्यंजन एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई एवं पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी बलौदा श्रीमती लक्ष्मीराव बाकोड़े, समस्त पर्यवेक्षक, सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर प्रभारी निशा खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला एवं बाल विकास के समस्त हितग्राही एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।
संबंधित खबरें
स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पूर्व निर्धारित अवधि में संपादित किये जायेंगे मूल्यांकन कार्यक्रम
यगढ़, अप्रैल 2022/ राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति को लेकर निर्देश जारी किया गया था। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देश में कक्षा पहली से आठवीं तक के मूल्यांकन संचालन एवं शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
रायपुर, 14 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन किया। उन्होंने कुनबी […]
जनदर्शन में दिए आवेदन पर हुई कार्यवाही की जानकारी लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी
जनदर्शन में मिले 1700 से अधिक आवेदन रायपुर, 04 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। 04 जुलाई गुरूवार को आयोजित […]