रायपुर, 19 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उत्कल समाज द्वारा गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। इस त्यौहार पर नई फसल को भगवान में अर्पण के बाद एक साथ भोजन और मेलजोल से सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ती है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
संबंधित खबरें
अग्निवीर भर्ती आवेदन के लिए केवल 06 दिन शेष
जगदलपुर, 10 मार्च 2023/ अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 फरवरी 2023 को जारी गई थी। इस भर्ती में आवेदन करने की तिथि 15 मार्च को समाप्त हो जाएगी। आकांक्षी उम्मीदवार जल्द से जल्द ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रश्नों के लिए उम्मीदवार www.joinindianarmy@gov.in पर ईमेल कर सकते […]
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी संचालन, दवाई की उपलब्धता व वितरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने उपचार कराने आने […]
छूटे हुए किसानों का तय समय पर पूरा कराएं एग्रीस्टेक में पंजीयन -कलेक्टर ने ली शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधको की ऑनलाइन समीक्षा बैठक
बलौदाबाजार, 13 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को सम्पर्क केंद्र से जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक एवं सहकारी समिति प्रबंधको की ऑनलाइन बैठक लेकर किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन की समीक्षा की। उन्होने शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिये कि छूटे हुए किसानों का एग्रीस्टेक में शतप्रतिशत पंजीयन समय […]

