मुंगेली 11 सितम्बर 2023// मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के पत्र के परिपालन में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों का प्रसारण के पूर्व एवं प्राप्त शिकायतों की जांच हेतु पेड न्यूज के प्रभावी अनुवीक्षण व क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव अध्यक्ष तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत कोसरिया सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, मुंगेली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग आफिसर मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), अनुविभागीय अधिकारी दूरसंचार श्री समीर भगत, एसएनजी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रजत दवे तथा दाउपारा मुंगेली के श्री विश्वनाथ दास वैष्णव को सदस्य नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार के निर्देश
सुकमा, 23 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने शुक्रवार को जिले के आंगनबाड़ी केंद्र तोंगपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ और माध्यमिक शाला मयापारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की।सर्वप्रथम कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने माध्यमिक शाला मुयापारा में बच्चों […]
आकस्मिक मृत्यु के 06 प्रकरणों में 24 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
जांजगीर-चांपा, 21 मार्च 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 06 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम मड़वा के श्री रघुकुमार के सर्पदंश से […]
खाद्य प्रसंस्करण मिशन: साढ़े चार साल में 737 इकाईयों में 1398 करोड़ रूपए का हुआ निवेश
खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों में 6 हजार 896 लोगों को मिला रोजगाररायपुर 18 मई 2023/ छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को विशेष पैकेज दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप राज्य में पिछले साढ़े चार सालों में 737 नई इकाईयां स्थापित हुई है। इन इकाईयों में 1397 करोड़ 24 […]