दुर्ग, 06 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। सदस्य क्रेडा रायपुर श्री विजय साहू, क्रेडा के अधिकारियों एवं नगर निगम मिलाई के अधिकारियों द्वारा 06 सितम्बर 2023 को सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. प्लाट में 100-100 किलोवॉट एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई में 50 किलोवॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट (ऑन ग्रिड) संयंत्र स्थापना कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है। क्रेडा विभाग द्वारा स्थल सर्वे उपरांत कुल 250 किलोवॉट क्षमता के ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जा सकती है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1000 यूनिट की विद्युत बचत हो सकती है। सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के दौरान श्री धर्मराज शर्मा, केडा विभाग के अधिकारी श्री हरीश श्रीवास्तव, सुश्री यामिनी देवांगन एवं नगर निगम के अधिकारी श्री ब्रिजेश श्रीवास्तव, श्री अर्पित बंजारे तथा श्री प्रदीप शाल, श्री साकेत कुशवाहा, श्री पंकज शर्मा, श्री परमजीत, श्री अभिषेक वर्मा, श्री गौरव राय, श्री योगेन्द्र साहू, श्री प्रतीक भण्डाकर एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
*जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में सेजेस सेमरा का चयन*
*राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं*गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी […]
मुरुम उत्खनन की निगरानी और रोकथाम के लिए किया गया ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों का गठन
बकावंड तहसील के मालगांव में छुई निकालते हुए अचानक मुरुम खदान धसकने के कारण हुई अप्रिय दुर्घटना को देखते हुए भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों का गठन किया है।कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि छुई मिट्टी के उत्खनन से अप्रिय दुर्घटना […]
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रारंभ किया अभियान ‘‘अनुतोष’’
अम्बिकापुर 18 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा अभियान ‘‘अनुतोष’’ प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पेंशन एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही […]