दुर्ग, 22 अगस्त 2023/ नगर सेना विभाग के अंतर्गत जिला-दुर्ग में भण्डार की निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी 08 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को समय 11.00 बजे केन्द्रीय विद्यालय के बाजू में न्यू कैम्प कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग में की जावेगी। जिला सेनानी, नगर सेना, दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में होमगार्ड जवानों की वर्दी सामग्री फुलपेन्ट, कमीज, टोपी, जूते, मोजे, कंबल, दरी, मच्छरदानी, पलंग, किट बाक्स तथा अन्य अनुपयोगी सामान भी शामिल है। सम्पूर्ण सामग्री को नीलामी के एक दिवस पूर्व कार्यालयीन समय में देख सकेंगे। प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने से पूर्व 1000/- रूपए (एक हजार रूपए) मात्र प्रतिभूति के रूप में नगद जमा करना अनिवार्य है। जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी। उन खरीददारों की जमा राशि वापस कर दी जावेगी। खरीददार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने तथा बोली की जमा राशि प्राप्त करने पर सम्पूर्ण सामग्रियों को उसी दिन उठाना होगा ऐसा न करने की स्थिति में खरीददार की प्रतिभूति राशि राजसात की जावेगी। बोली लाट में जहा है, जैसा है, जितना है, के आधार पर स्वीकार होगी। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति के अधिकार नीलामी कमेटी को होगा ।
संबंधित खबरें
थाना प्रभारी छुईखदान द्वारा उदयपुर पैलेस विवाद के कारण परिशांति भंग होने की संभावना सम्बंधी इस्तगासा एसडीएम गंडई छुईखदान को दी गई
राजनांदगांव / जनवरी 2022। थाना प्रभारी छुईखदान द्वारा उदयपुर पैलेस, ग्राम उदयपुर, तहसील छुईखदान के सम्बंध में सुश्री सताक्षी सिंह, श्रीमती उज्जवला सिंह, श्रीमती स्मृति सिंह भार्गव, श्रीमती आकांक्षा सिंह एवं श्रीमती विभा सिंह के मध्य कब्जे के सम्बंध में विवाद की सूचना तथा उक्त विवाद के कारण परिशांति भंग होने की संभावना सम्बंधी इस्तगासा […]
कलेक्टर व एसपी ने किया फरहदा हाईस्कूल का औचक निरीक्षण अव्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी
मुंगेली, 13 अगस्त 2025/sns/- शिक्षा के क्षेत्र में जिले को एक नई पहचान दिलाने और शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 90 प्लस परीक्षा परिणाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज मुंगेली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल फरहदा का […]
नगरीय निकाय आम निर्वाचन
ईवीएम मशीनों का किया गया पूरक रैंडमाइजेशनसुकमा फ़रवरी 2025/sns/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में ईवीएम मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी सभाकक्ष में सोमवार को किया गया। जिले में उपलब्ध कुल 135 […]

