जरूरतमंदों को 30 रूपये में खाना उपलब्ध करने भारतीय कामगार संगठन की विशेष पहलशहर के अन्य स्थानों में भोजन उपलब्ध करने की भी है भावी कार्ययोजनाविशेष दिवस पर भोजन वितरण कराने वाले कर सकते है दीदी रसोई से संपर्क रायगढ़, 18 अगस्त 2023/ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के माता-श्रीमती आशा त्रिपाठी एवं पिता श्री सुभाष त्रिपाठी तथा कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर से भारतीय कामगार संगठन की पहल से प्रारंभ की गई दीदी रसोई वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री प्रेम नारायण मौर्य, श्री अनिल अग्रवाल एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। दीदी रसोई चलित फूड वैन के माध्यम से जरूरतमंदो को सस्ता भोजन उपलब्ध करने के लिए विशेष स्थानों में यह वैन अपनी सेवाएं देगी। अपनी शुरुआती दौर में यह फूड वैन कलेक्टोरेट परिसर के पास रहेगा साथ आगामी दिनों के इसका विस्तार करते हुए शहर के अन्य स्थानों में लगाया जाएगा। भारतीय कामगार संगठन के अध्यक्ष श्री महादेव परिहारी ने बताया की इस कार्य के लिए काफी दिनों से कार्य योजना बनाई जा रही थी, इसका उद्देश्य सभी जरूरतमंदो को कम कीमत में भोजन उपलब्ध करवाना हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के लिए फूड वैन की व्यवस्था की जा रही हैं। ताकि दूर-दराज से आने वालो लोगों को सस्ता भोजन मिल सकें। साथ ही इस फूड वैन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अपने परिजनों की स्मृति में भोजन वितरण करने के लिए दीदी रसोई से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की गहन समीक्षा
बिलासपुर, 26 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर अवनीश शरण ने आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने और तेज गति से काम कर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड में ढिलाई बरते जाने पर उप संचालक पीडी हथेश्वर को शो कॉज नोटिस जारी किए। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान एव […]
मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरूआत 9 अगस्त से
आजादी का अमृत महोत्सव का समापन 30 अगस्त को नई दिल्ली में शिलापलकम, पंचप्राण, वसुधा वंदन और मिट्टी यात्रा जैसे अनेक कार्यक्रमों से जुड़ेंगे ग्रामीण एवं शहरवासी मंत्रालय, संस्कृति विभाग से परिपत्र जारी रायपुर, अगस्त 2023। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ रायपुर 5 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का […]

