बिलासपुर, अगस्त 2023/जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों से घुमन्तू पशुओं को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को जप्त कर रखने के लिए जिले के रहंगी और मोपका गौठान प्रमुख केन्द्र बनाया गया है। जप्त किए गए पशुओं को उनके मालिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में नहीं ले जाने पर इन्हें विशेष पिछड़ी जनजातियों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्वस्थ नर सांड पशुओं को जिले के बैगा बिरहोर जनजातियों के सदस्यों को कृषि कार्य में उपयोग हेतु बैलजोड़ी इकाई के रूप में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। बैलजोड़ी मिलने से उन्हें कृषि कार्य में बहुत मदद मिलेगी और उनके जीविकोपार्जन में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर द्वारा उक्त कार्य के समुचित क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैलजोड़ी इकाई का चयन एवं हितग्राहियों को इकाई वितरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम को बैलजोड़ी इकाईयों को वितरण हेतु काउ कैचर वाहन से रहंगी गौठान से वितरण स्थल तक पहुंचाने का कार्य दिया गया है, वहीं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को शिविर आयोजन कर वितरण में आवश्यक सहयोग एवं नवीन हितग्राहियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की पहचान बनाएं युवा गौरव – महापौर श्रीमती हेमा देशमुख
दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ पहले दिन ऊर्जा एवं स्फूर्ति एवं तेज गति के पंथी नृत्य तथा उल्लास से भरपूर राउत नाचा की प्रस्तुति रही मोहक युवाओं ने एकल गायन एवं वादन, एकांकी नाटक, चित्रकला, डंडा नृत्य, कर्मा नृत्य की दी बेजोड़ प्रस्तुतिराजनांदगांव, दिसम्बर 2022। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ आज […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया
जांजगीर-चांपा, 09 मई 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकत कर सम्मनित किया। उन्होंने खुशी देवांगन, अदिती देवांगन, उपेन्द्र साहू व भाविक द्विवेदी की इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं […]
अपनी क्षमता के अनुरूप पूर्णता हासिल करने की हो कोशिश-श्री सिंहदेव
अम्बिकापुर, जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव की मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार […]