छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बाढ़ नियंत्रण हेतु 07768299016 पर कॉल करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 3 अगस्त 2023/कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने लगातार बरसात से बाढ़ आपदा के मद्देनजर जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं आपदा राहत शाखा की स्थापना विगत माह से की है। जिले में 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण केन्द्र कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में  है। बाढ़ कन्ट्रोल रूम का फोन नंबर 07768-299016 चालू है, जहां नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन सैनिकों के मोबाइल नंबर-9753142926, 8827148855, 9340761945, 8878257818 है। डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी (मो.नं. 8103365300) को बाढ़ आपदा राहत शाखा का प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाया गया है।

    इसी प्रकार जिले के तहसील मुख्यालय कार्यालयों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है एवं अधिकारियों को नियंत्रण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अनुसार एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी का मो.नं. 7987283205, एसडीएम सारंगढ़ मोनिका वर्मा का मो.नं. 9329341984  है।  इन फोन और मोबाइल नंबर में  बाढ़ एवं आपदा संबंधी सूचना दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *