जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2023/ शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में रिक्त सीटों में परिवर्तन होने के कारण पुनः रिक्त सीट के विरूद्ध लेटरल एंट्री के माध्यम से कक्षा 8वीं में बालक हेतु 1 सीट, बालिका हेतु 2 सीट एवं कक्षा 9वीं में बालक हेतु 2 सीट एवं बालिका की 1 सीट में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर 20 जुलाई को सायं 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर एवं संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में जमा किया जा सकता है। लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई 2023 को संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में आयोजित की जावेगी। परीक्षा तिथि, स्थान में संशोधन होने पर सूचित किया जावेगा। पूर्व में जिन विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ली गौठान समूह से जुड़े अधिकारियों की बैठक
गोधन न्याय योजना के संचालन और आजीविका मूलक गतिविधियों की समीक्षा 24 फरवरी से गौठान मेला का होगा आयोजनराजनांदगांव 20 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गोधन योजना से जुड़े गौठान समूह के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशु पालन विभाग के […]
हितग्राहियों को मुआवजा राशि का वितरण समय पर करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले की महिलाओं में स्वास्थ्य की स्थिति जानकारी लेते हुए कहा कि महिलाओं में अभियान चलाकर होमोग्लोबिन टेस्ट किया जाए जिससे महिलओं में एनीमिया की पहचान हो सके। इस रिपोर्ट के आधार पर महिलाओं में एनीमिया दूर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोषण आहार के लिए बच्चों […]
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 – नाम जुड़वाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा जीतने का सुनहरा अवसर
जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है। इस दौरान फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। राज्य स्तर पर नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन नम्बर को आधार मानकर लकी ड्रा निकाला जायेगा। प्रत्येक जिले से एक […]