दुर्ग 13 जुलाई 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.के.जामगड़े के नेतृत्व में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान अगस्त, सितम्बर, एवं अक्टूबर 2023 को तीन चरणों में चलाया जाना है। इस संबंध में आयोजित बैठक में जिले के जिला परिवार कल्याण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, शहरी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, मितानिन जिला समन्वयक, एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से डॉ.रश्मि भोसले आर.सी.एच. कन्सलटेन्ट एवं श्रीमती राखी सोेनी डी.डी.एम. एवं श्री कृष्ण कुमार साहू वैक्सीन कोल्ड चैन मेनेजर के द्वारा सघन मिषन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान एवं यू-विन की सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई। नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण तथा डिजीटलाईजेशन हेतु भारत सरकार द्वारा यू-विन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण के सत्र के प्लानिंग एवं सत्र के क्रियान्वयन टीकाकरण की रिपोर्टिग, टीकाकरण पश्चात सर्टिफिकेट, लाभार्थियांे का ड्यू लिस्ट तैयार करना, यू-डब्लूआईएन पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन से किया जाना है। गर्भवती महिलाओं के मुख्य उद्देश्य यू-विन नाम से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सघन मिषन इंद्र धनुष 5.0 के पूर्व हेड काउंट सर्वे माह जुलाई में किया जायेगा। सघन मिषन इ्रद्र धनुष 5.0 अभियान में मुख्य रूप से मिजल्स, रूबेला वैक्सीन, न्यूमोकोकल कॉजूगेट वैक्सीन साथ ही इस वर्ष प्रारंभ इन एक्टीवेटेड पोलियो वैक्सीन के कवरेज को बढ़ाने हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कराया गया। जिससे टीकाकरण की उपलब्धी शतप्रतिशत के साथ ही लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने किया भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने का निरीक्षण
कबीरधाम जिले के किसानों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने का महत्वपूर्ण योगदान महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में:- रिकॉर्ड उत्पादन की ओर कारखाना अब तक गन्ना पेराई- 1,50,380 मीट्रिक टन शक्कर उत्पादन- 129620 क्विंटल किसानों को भुगतान-14.13 करोड़ रुपए कवर्धा, 2 जनवरी 2025। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 2024-25 सुचारू रूप […]
खाद्य विभाग के द्वारा किया गया पेट्रोल पंपों में नागरिकों मिलने वाली सुविधाओं की जांच
जगदलपुर, जून 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग जिला बस्तर संयुक्त टीम के द्वारा पिछले दिनों जगदलपुर शहर में स्थिति विभिन्न पेट्रोल पंपों में नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की गई। इस दौरान खाद्य विभाग के टीम के द्वारा मेसर्स व्यंकटेश फ्यूल्स, अनुपमा चौक , लक्की ऑटोमोबाइल, गुरु गोविंद सिंह […]
नवीन धान उपार्जन केन्द्रों हेतु समिति गठित
अम्बिकापुर/ दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा समर्थन मुल्य पर धान खरीदी एवं मॉनिटरिंग हेतु 3 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी एवं मॉनिटरिंग हेतु प्राधिकृत अधिकारी मनोनित किया गया है। धान खरीदी केन्द्र सखोली हेतु अर्जून राम नवानगर रकेली हेतु रामखलन सिंह व खड़गांव हेतु श्री सतीराम को प्राधिकृत अधिकारी बनाया […]