मोहला 3 जुलाई 2023 । मानसून सत्र के सक्रिय होते ही जिले में खेती किसानी में गति आई है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खाद बीज की नियमित मानिटरिंग की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा आज ग्राम भोजटोला में पखांजूर कृषि केंद्र में अवैध रूप से बीज भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कारवाई किया गया है। यहां निरीक्षण के दौरान पवन कृषि केंद्र में धान की बोरियों में भ्रामक जानकारी पाए जाने पर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। धान बीज का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान उप संचालक कृषि आर के पिस्दे, जितेंद्र कुमार नेताम एवं श्री कोटले, विनोद निर्मल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कोदोधारा जलाशय निर्माण के लिए 2.24 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर, जुलाई, 2022/जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड अंतर्गत कोदोधारा जलाशय योजना के निर्माण के लिए 2 करोड़ 24 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर को दी गई है। इस जलाशय के निर्माण से 195 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की […]
कलेक्टर ने किया मितानिनों का सम्मान और कहा आपके काम से हैं आपकी पहचान
मितानिन दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र बारगांव में हुआ सम्मान का आयोजन जांजगीर-चाम्पा, नवम्बर 2022/ मितानिन दिवस पर आज कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वास्थ्य केंद्र बारगांव में मितानिनों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि मितानिन के हाथों में एक बड़ी जिम्मेदारी है। गर्भवती महिलाओं को […]