रायपुर, 01 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चातुर्मास्य व्रत उत्सव का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (गोटेगांव) मध्यप्रदेश में 3 जुलाई से 29 सितंबर के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चातुर्मास्य व्रत उत्सव में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा, ज्योतिर्मठ के सीईओ श्री चंद्र प्रकाश उपाध्याय, श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के ट्रस्टी श्री अमुक्त देशलहरा, श्री बंटी तिवारी, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री आनंद उपाध्याय, श्री मेघानंद शास्त्री, श्री हरे कृष्ण शुक्ला, श्री अशोक साहू, श्री अमित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
गौठानों में संचालित गतिविधियां बनी आय का जरिया सुकमा 24 मई 2023/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से गौठानों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कभी दूसरों के खेतों में रोजी-मजदूरी करने वाली गांव की महिलाएं अब समूह के माध्यम से गौठानों में […]
दन्तेवाड़ा, सितम्बर 2022। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार 1 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले में इस कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह मनाने का मुख्य उददेश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है, इस हेतु ग्राम स्तर […]
अब तक 219 परिवहन सुविधा केन्द्रों की हो चुकी स्थापना मुख्यमंत्री ने 1000 परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने की है घोषणा अब अनाधिकृत एजेंटों के चक्कर लगाने की नहीं होगी जरूरत रायपुर, 17 अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान और घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए तेजी से परिवहन सुविधा केन्द्र खोले […]