राजनांदगांव 28 जून 2023। छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम अंतर्गत वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुए एवं मछलियों के संरक्षण के लिए 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। प्रदेश के सभी नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियां जिन पर सिंचाई के बड़े या छोटे तालाब व जलाशय में निर्मित किए गए केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट पूर्णत: निषिद्ध रहेगा। नियम का उल्लंघन करने व अधिनियम अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपए जुर्माना या दोनों एक साथ हो सकता है। यह नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी-नाले से नहीं है। इसके अतिरिक्त जलाशयों में किए जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होंगे।
संबंधित खबरें
छठ पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व: श्री भूपेश बघेल,मुख्यमंत्री छठ पर्व में हुए शामिल
रायपुर, 30 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी में महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन महादेव घाट छठ पर्व आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति […]
महतारी वंदन योजनाः चाय बेचकर घर-परिवार चलाने वाली कौशल्या दीदी का बिजनेस प्लान, योजना की पहली किस्त से बढ़ाएंगी अपना व्यवसाय
अम्बिकापुर 05 मार्च 2024/ महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की प्रदेश भर में शुरुआत की गई। जिसका लाभ लेने महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में नजदीकी आंगनबाड़ी में पहुंचकर महिलाओं ने आवेदन किए और अब इसका लाभ महिलाओं को मिलने वाला है।अंतरराष्ट्रीय […]