सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 जून 2023/ जिले में बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत संचालित होने वाली नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती हेतु अंतिम पात्र अभ्यर्थियों का मेरिट क्रम के अनुसार साक्षात्कार 30 जून 2023 शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खेलभांठा सारंगढ़ में आयोजित होगी। संबंधित अभ्यर्थी को अपने समस्त मूल दस्तावेजों और उनकी एक अतिरिक्त छायाप्रति स्वहस्ताक्षरित सेट के साथ उपस्थित होना है। मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु पात्र होंगे। साक्षात्कार की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सारंगढ़ और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के फेसबुक पेज ‘सारंगढ़ बिलाईगढ़ डिस्ट्रिक्ट’ और आईडी ‘सारंगढ़ बिलाईगढ़ पीआरओ’ में उपलब्ध है
संबंधित खबरें
कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस: मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा
रायपुर, 12 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में […]
मुख्यमंत्री श्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे
मुख्यमंत्री श्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे बेलमेटल कलाकृतियों की सराहना की रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय […]
कलेक्टर ने किया श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर लोरमी का आकस्मिक निरीक्षण
चिकित्सक पर्ची में मरीजों के लिए जेनेरिक दवाई ही लिखें – कलेक्टर श्री देव मुंगेली, अगस्त 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने सस्ती कीमत पर लोगों को जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए विकासखण्ड मुख्यालय लोरमी में संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से चर्चा […]