मुंगेली 21 जून 2023// भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में रखे गए इव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों का फस्र्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया। जांच में सही पाए जाने वाले मशीनों का उपयोग आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्य के लिए किया जाएगा। बता दें कि जिले के लिए 1227 बीयू, 729 सीयू और 910 व्हीव्हीपेट मशीन प्राप्त हुआ है। जिसका एफएलसी कार्य ईसीआई हैदराबाद के इंजीनियर द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य 25 जून तक किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में
राज्य आपदा मोचन निधि की कार्यपालिक समिति की बैठकरायपुर, 20 मार्च 2023/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य आपदा मोचन निधि के संचालन हेतु गठित राज्य कार्यपालिक समिति की बैठक विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि, राजस्व पुस्तक परिपत्र […]
उप मुख्यमंत्री श्री साव का 07 दिसंबर को जिले में दौरा कार्यक्रम
खुड़िया में जल शोधन संयंत्र का भूमिपूजन और ग्राम नवरंगपुर में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का करेंगे लोकार्पण मुंगेली दिसम्बर 2024/sns/ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 07 दिसंबर को जिले के लोरमी विकासखण्ड में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे नवरंगपुर में प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मुंगेली द्वारा स्थापित नवीन 33/11 […]
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती के लिए पूरक सूची सत्यापन आज
राजनांदगांव 12 जनवरी 2022। जिले में सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती के लिए पूरक सूची सत्यापन के लिए जारी कर दी गई है। जिसका सत्यापन 13 जनवरी 2022 को सुबह 10 बजे से शासकीय डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक शाला बसंतपुर राजनांदगांव में किया जाएगा। सीधी भर्ती के लिए व्यापम द्वारा जारी […]