सारंगढ़ बिलाईगढ़ 20 जून 2023/ स्वच्छ सरोवर अभियान अंतर्गत जिले भर में 23 जून 2023 को व्यापक पैमाने पर तालाबों की साफ-सफाई की जाएगी। तालाब हमारी धरोहर हैं। जल के संरक्षण में यह महत्वपूर्ण है। आगामी वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए सबकी सहभागिता से साफ-सफाई की जानी है। तालाब के आसपास एवं सीढिय़ों में स्वच्छता के लिए साफ-सफाई होने से ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा। साफ-सफाई से परिवेश भी स्वच्छ एवं सुन्दर रहेगा। तालाबों से प्लास्टिक, जलकुंभी, कचरा, कटीली झाडिय़ां साफ होगी। इस अभियान में संसदीय सचिव, विधायक, कलेक्टर, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, सरपंच, पंच, पटेल और ग्रामवासी शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री 26 जनवरी को जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
नवीनीकृत राजा रूद्रप्रतापदेव टाउन क्लब का करेंगे लोकार्पण निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जगदलपुर से प्रस्थान कर सुबह 8.55 बजे लालबाग ग्राउंड पहंुचेंगे और वहां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9.50 बजे सिरहासार चौक जाएंगे और वहां अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। […]
बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु दिया जा रहा प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, दिसम्बर 2022/कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले में चयनित 556 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 दिसम्बर 2022 से आरम्भ हो गया है।1 दिसम्बर 2022 से 30 दिसम्बर 2022 तक चलने वाली इस प्रशिक्षण में विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छठवीं से आठवीं तक की समस्त […]
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम 14 मई को घोषित किए जाएंगे
रायपुर, मई 2022/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम 14 मई को दोपहर 12 बजे बोर्ड मण्डल कार्यालय के सभा गृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://www.results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा […]