राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़
इंडोनेशिया के दल का सम्मान
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलाकार दल का प्रशस्ति पत्र एवं रामचरितमानस की प्रति भेंटकर किया सम्मान।
दल ने “स्वस्ति अस्तु” कहकर अभिवादन किया। स्वस्ति शब्द ऋग्वैदिक अभिवादन का शब्द है।
यह परंपरा बाली में अब भी अक्षुण्ण हैं।
स्वस्ति का अर्थ है मंगलमयी, श्रीराम के राज्याभिषेक के समय भी स्वस्ति मंत्रों से उनका मंगल अभिषेक हुआ।