रायपुर, 02 जून 2023/ भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या नगरी को जिस तरह दीपों, तोरण और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था, उसी तरह राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के चौक-चौराहों और घरों के द्वार दीपों और रंग-बिरंगी रौशनी से सजाए गए हैं।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के दौरान रायगढ़ शहर राम भक्ति के रस में सराबोर नजर आ रहा है। लोगों में इस तीन दिवसीय महोत्सव के आयोजन को लेकर अद्भुत उमंग और उल्लास है। शहर के नागरिकों ने भगवान राम से जुड़े इस आयोजन पर स्व-स्फूर्त रूप से श्रद्धा और भक्ति के भाव के साथ अपने घरों के प्रवेश द्वारों को दीपों और रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया है। चौक-चौराहों पर भी आकर्षक रौशनी की गई है। देश-विदेश के रामायण दलों की उपस्थिति ने इस महोत्सव के आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। रामकथा के अलग-अलग राज्यों और देशों में कहने के अंदाज और उनकी नाट्य प्रस्तुति को देखने का आकर्षण लोगों को बरबस ही रामलीला मैदान की ओर खींच रहा है। देश और विदेश के कलाकारों द्वारा राम कथा के अरण्यकाण्ड पर दी जा रही प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
दुर्ग, अगस्त 2022/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा दुर्ग ग्रामीण के अनेक ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 39 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर 13 निर्माण कार्यों के लिए 39 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति […]
सुनिश्चित की जाए: मुख्यमंत्री श्री बघेल अधिकारी गौठानों का करें दौरा, गौठान समितियों की बैठकें आयोजित की जाए मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4.40 करोड़रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की पंचायतों के आश्रित गांवों में मांग के अनुरूपदी जाए गौठानों की स्वीकृति रायपुर, 20 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा […]
रायपुर, अप्रैल 2022/ अब वो दिन दूर नहीं जब जशपुर जिले का कोई पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जनजाति का विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करेगा और देश के किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग महाविद्यालय या चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययन करेगा। भविष्य में जिले को सौगात के रूप में इन समुदाय के बच्चे भी […]