जांजगीर-चांपा 30 मई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तर मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र रायपुर के वैज्ञानिकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूजल वैज्ञानिक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड श्री शुभम् प्रकाश दास ने जिले की भूजल प्रबंधन योजना के साथ क्षेत्र की जल गुणवत्ता के मुद्दों और विकसित जल संसाधनों के विषय में जानकारी दी। बैठक में जिले के भूजल मुद्दों और आर्टिफिशियल रिचार्ज स्ट्रक्चर, जल मानचित्रण जानकारी दी गई और स्थायी भूजल उपयोग और मांगों को लेकर चर्चा किया गया। इस अवसर पर भूजल वैज्ञानिक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड सुश्री श्वेता मोहंती, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग अध्यक्ष श्री विवेक ढांड ने किया सांकरा ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण
दुर्ग, अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव श्री विवके ढांड द्वारा 10 अप्रैल को पाटन के सांकरा ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विजिट किया गया। साथ ही महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादित सामग्रियों जैसे हर्बल गुलाल, अष्टगंधा, हवन सामग्री, पूजन सामग्री, घी इत्यादि का निरीक्षण किया गया। महिलाओं की संख्या […]
विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में कुडकई में आयोजित हुआ विकसित भारत यात्रा यात्रा शिविर
गौरेला पेंड्रा मरवाही, दिसंबर 2023/ मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में आज पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन कुडकई में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। विधायक श्री मरपची ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवम पूजा […]
भारत को ओलंपिक में मिला एक और पदक, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मनु भाकर एवं सरबजोत को पदक जीतने पर दी बधाई
रायपुर, 30 जुलाई, 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत […]