जांजगीर चांपा 24 मई 2023/ जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 12 अप्रैल 2023 के तहत 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका पद के लिए इसी प्रकार 29 दिसम्बर 2022 के तहत 5 आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती के लिए प्रथम मूल्याकंन पत्रक जारी किया गया है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी या व्यक्ति को आंगनबड़ी कार्यकर्ता या सहायिका पद में दावा आपत्ति करने के लिए 23 मई से 01 जून 2023 तक कार्यालयीन समयावधि में एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा। दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन में जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नही किये जायेंगे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नावागढ़ 2 से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कन्हाईबंद के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में कार्यकर्ता, सरखों के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में सहायिका, करमंदी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र में 01 सहायिका, धाराशिव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 04 में सहायिका, खोखरा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 04 में सहायिका, सिवनी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में सहायिका, मौहाडीह के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 01 में कार्यकर्ता और पचेड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र 02 में सहायिका पद के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
संबंधित खबरें
जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
जशपुरनगर , मई 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत नदी पानी में डूबने से पत्थलगांव जनपद के ग्राम कटंगतराई निवासी धनी बाई पति स्वत्र जोसेफ किस्पोट्टा की […]
‘‘राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’’ का हुआ शुभारंभ, एक सप्ताह तक चलेगा अभियान
स्वास्थ्य केन्द्रों में नवजात शिशु के बेहतर देखभाल हेतु दी जाएगी जानकारी मुंगेली, नवम्बर 2022// शासन के निर्देशानुसार व कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय मुंगेली में 15 नवंबर को ‘‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’’ का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान एक सप्ताह तक जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, मातृ एवं शिशु अस्पताल […]