रायपुर, मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। श्री बघेल ने कहा कि कुरीतियां विकास में बाधक बनती हैं। देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजा राममोहन राय जैसे उदारवादी दृष्टिकोण की जरूरत है।
संबंधित खबरें
शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों का 14 जून को जाँच शिविर
जगदलपुर, 06 जून 2025/sns/- जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में संचालन होने वाली समस्त शैक्षणिक संस्थान वाहनों को उच्चत न्यायालय के निर्देशानुसार जारी गाईड लाईन अनुसार 14 जून 2025 को प्रातः 8 बजे कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कुरन्दी रोड आड़ावाल जगदलपुर में जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस निरीक्षण हेतु वाहनों […]
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम का दौरा कार्यक्रम
अम्बिकापुर 11 फरवरी 2022/ छतीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेमसाय टेकाम 11 फरवरी को रात्रि 9ः30 बजे रायपुर से दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 12 फरवरी को प्रातः 7ः30 बजे रेल्वे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंचेंगे। रेल्वे स्टेशन अम्बिकापुर से […]
पीएम जनमन कार्यक्रम 15 जनवरी को हितग्राहियों को किया जाएगा स्वीकृति आदेश का वितरण
रायगढ़, 14 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम का आयोजन 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत देश भर के विभिन्न राज्यों के 100 जिले के हितग्राही ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में भी पीएम जनमन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ […]

