बलौदाबाजार,18 मई 2023/ स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर चंदन कुमार ने आज सिमगा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। उन्होंने इस दौरान ओपीडी पंजीयन रजिस्टर,हमर लैब,महिला एवं पुरूष वार्ड,ऑपरेशन कक्ष,धनवंतरी मेडिकल स्टोर,डेंटल एवं आयुष्मान रजिस्ट्रेशन क्लैम रजिस्टर का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी में कम मरीज़ो की उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए मरीज़ो की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। भर्ती हुए मरीज सिमगा निवासी श्रीमती भारती ने कलेक्टर श्री चंदन को बताया कि वह देर रात उल्टी दस्त के चलते भर्ती हुआ है। मुझे समय पर भोजन उपलब्ध होते है एवं समय पर डॉक्टर आकर चेकअप भी करतें है। मुझे दवाइयां भी निशुल्क मिली हुई है। कलेक्टर ने हॉस्पिटल में और अधिक सुधार के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। आने वाले समय मे ट्रांमा यूनिट,मार्डन ऑपरेशन यूनिट,ब्लड बैंक जैसे सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने शिवनाथ नदी के किनारे लगभग 10 करोड़ 80 लाख रुपये के लागत से बनाए जा रहे है वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य मे धीमी गति को देखकर कड़ी नाराजगी जतायी है। श्री कुमार ने एसडीएम को प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करने के निर्देश है। उक्त कार्य मई 2023 तक पूरा हों जाना था पर अभी तक पूरा नही हुआ है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, एसडीएम सिमगा आशीष कर्मा, सीईओ, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे
संबंधित खबरें
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश प्रारंभ
बिलासपुर, 10 अप्रैल 2025/sns/- सत्र 2025-26 हेतु बिलासपुर जिले में संचालित 34 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यालयों में प्रवेश कीप्रकिया प्रारंभ हो गई है जिसमें 21 विद्यालयों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम तथा 13 विद्यालयों में हिन्दी माध्यम में प्रवेश हेतु विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। प्रवेश हेतु समय सारणी निम्नानुसार निर्धारित की गई […]
विज्ञान महाविद्यालय में ‘‘छत्तीसगढ़ में सुशासन एवं उच्च शिक्षा’’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज डा.ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में ‘‘छत्तीसगढ़ में सुशासन एवं उच्च शिक्षा’’ (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में) विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का शुभारंभ डॉ शोभित बाजपेयी प्राचार्य के […]
Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai graced the National Youth Festival organized at Vivekananda Sarovar Udyan
Shri Sao offered flowers to the statue of Swami Vivekananda, paid humble tribute on the occasion of Swami Vivekananda Jayanti Chief Minister visited Adishakti Budhadev Temple, performed customary rituals Cheques of loan amount distributed to the beneficiaries of Pradhan Mantri Swanidhi Yojana Appointment letters awarded to 20 youth in ‘Technotask’ BPO Raipur, 12 January 2024/ […]


