रायपुर, 11 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 मई को बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भी मुलाकात करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड से ग्राम अकलतरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे अकलतरी महाविद्यालय में भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा रीपा का अवलोकन करेंगे। 12.30 बजे वे ग्राम लखराम पहुंचेंगे तथा वहां मंदिर दर्शन करेंगे। एक बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री अकलतरी हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 3.30 बजे बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में नवनिर्मित गुड़ उद्योग का किया शुभारंभ
आधुनिक एवं तकनीकी विधि से संचालित होगा माँ रूखमणी गुड़ उद्योग रायपुर, 18 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आधुनिक एवं तकनीकी विधि से संचालित माँ रूखमणी गुड़ उद्योग का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि […]
सुधीर कुमार एंड कंपनी का खाता सील, कार्य पर लगा प्रतिबंध
अम्बिकापुर , मई 2022/ लघु उद्योग विकास बैंक ( सीडबी ) रायपुर के द्वारा जानकारी दी गई है कि मे0 सुधीर कुमार एंड कंपनी के डायरेक्टर श्री सुधीर कुमार शर्मा सरगुजा जिले में सीडबी द्वारा अधिकृत संस्था नहीं है। इस एजेंसी को सीडबी या पोर्टल द्वारा सीधे तौर पर कोई कार्य नहीं सौंपा जाता है। […]
आकार ले रहा कुलगांव का गांधी ग्राम बेवरती गौठान में सब्जी उत्पादन की तारीफ
उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2022ः- विकासखण्ड कांकेर ग्राम कुलगांव में गांधी ग्राम की स्थापना की जा रही है, जो अब आकार लेने लगा है। यहॉ पर लघु वनोपज आधारित विभिन्न गतिविधियों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को भी यहां पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक […]