बलौदाबाजार,4 मई 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 1 मई 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में संतराम ध्रुव पिता जगतराम ध्रुव, निवासी ग्राम बेमेतरा, तहसील बलौदाबाजार एवं राजेश वैष्णव पिता सुरेन्द्र कुमार वैष्णव, निवासी ग्राम रिसदा, तहसील बलौदाबाजार हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग में जलने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
नवीन तहसील जरहागांव के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
मुंगेली 20 अप्रैल 2022// जिले के नवीन तहसील जरहागांव गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना 18 अप्रैल 2022 को प्रकाशित कर दी गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा तहसील के सीमाओं में परिवर्तन करना, […]
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन संपन्न
महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम का किया गया आयोजन जांजगीर-चांपा 04 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन जिले के समस्त छः परियोजनाओं – बम्हनीडीह, अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, नवागढ़ और जांजगीर में विधिविधान पूर्वक सम्पन्न कराया गया। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीप […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के 156 कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर, 12 जून 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के कुल 156 कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. मुख्यमंत्री ने 42 करोड़ 62 लाख रूपए 56 कार्याें का लोकार्पण एवं 51 करोड़ 73.लाख रूपए के 100 कार्यों का शिलान्यास किया. इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 5 […]