गौरेला पेंड्रा मरवाही, मई 2023/ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से कैप्सटन फेसिलिटिज मैनेजमेंट लिमिटेड और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिए जिले के इच्छुक युवाओं का चयन किया जा रहा है। यह भर्ती काउंसलिंग आज रक्षित केंद्र अमरपुर पेंड्रा में आयोजित की गई। इस भर्ती काउंसलिंग में 56 युवाओं ने भाग लिया जिनमें से 32 युवाओं को चयनित किया गया है। इस आयोजन में कैप्सटन कंपनी के रिक्रुटमेंट अधिकारी श्री कमल सिंह राजपुत, उप निरीक्षक श्री संजय सिंह राठौर, धर्मेस ध्रुव सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। आगामी भर्ती काउंसिलिंग हाई स्कूल खोड़री में 4 मई को, गुरूकुल स्कूल गौरेला में 5 मई को, बीएड कॉलेज मरवाही में 6 मई को और हाई स्कूल कोटमी में 8 मई को आयोजित होगा। विदित है कि कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाजर के 500 पदों पर भर्ती की जा रही हे। भर्ती के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास या उससे अधिक, ऊंचाई कम से कम 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए, वेतन मान 14500 से 18500 तक पोस्टिंग के आधार पर होगी। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 2 फोटो, आधार कार्ड एवं बैंक खाता के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते है। पात्र आवेदक को मेडिकल एवं प्रोस्पेक्टस के लिए 200 रुपए देना होगा। आवेदकों को कौशल प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न संस्थाओं में नियोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जनदर्शन कार्यक्रम सप्ताह में दो दिन आयोजित करने के दिए निर्देश
मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह और जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी […]
गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और सुराजी गांव योजना से किसानों के जीवन में आया बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, महिला समूहों और गौठान समितियों को जारी की 10.24 करोड़ रूपए की राशि गोबर विक्रेताओं को अब तक 127.79 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रायपुर और दुर्ग के 10 गौठानों में जैविक गुलाल और पूजन सामग्री के उत्पादन के लिए किए गए एमओयू […]
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में फोटो प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
राजनांदगांव, 29 मई 2025/sns/- देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्र और धर्म के लिए समर्पित, भारतीय संस्कृति और वीरता की प्रतिमान, सशक्त भारतीय नारी का पर्याय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के […]