बलौदाबाजार,2 मई 2023/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करने हेतु रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आभार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सहायिका पुरस्कार वर्ष 2020 -21 एवं 2021-22 हेतु जिले के 5 उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रूपये का चेक, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को सम्मानित किया जाएगा उसमें वर्ष 2020-21 हेतु बलौदाबाजार परियोजना के अंतर्गत कु. राम कुमारी ध्रुव, सोनाखान परियोजना अंतर्गत ग्राम अमरूहा के श्रीमती कीर्ति नेटी एवं सिमगा परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी मोहभटटा केंद्र क्रमांक 2 के श्रीमती भोज मणि लहरे शामिल है। इसी तरह वर्ष 2021-22 हेतु सोनाखान परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पीपरछेडी-2 श्रीमति देवकी सोनी एवं भाटापारा परियोजना अंतर्गत मुंशी इस्माइल वार्ड क्रमांक 2 के कार्यकर्ता श्रीमती एम जया शामिल है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 तथा वर्ष 2021-22 हेतु 34-34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का प्रस्तावित किया था। जिसमें से 5 कार्यकर्ताओं का चयन राज्य स्तर में किया गया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 31 परिवारों को 01 करोड़ 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर, 14 दिसंबर 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 31 परिवारों को 01 करोड़ 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।इसमें तहसील बकावंड ग्राम पीठापुर निवासी बिन्दु पानीग्राही की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री मिनकेतन पानीग्राही को, ग्राम भिरलिंगा निवासी धसिया की मृत्यु […]
रायपुर जिले की सात विधानसभा के लिए मतदान 17 नवंबर को
विधानसभा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आचार संहिता तत्काल प्रभावशील रायपुर, अक्टूबर 2023/ रायपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशाील हो गई है। जिले की सात विधानसभा क्रमशः 47 धरसींवा, 48-रायपुर (ग्रामीण), 49-रायपुर (पश्चिम), 50-रायपुर (उत्तर), 51-रायपुर (दक्षिण), 52-आरंग और 53-अभनपुर के चुनाव हेतु 21 […]
सेनेटरी पेड बनाकर समूह की महिलाएं कमा रही मुनाफा
सेनेटरी पेड को लेकर कर रही हैं बालिकाओं, महिलाओं को जागरूक छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत कर रहीं सेनेटरी पेड निर्माण प्रतिमाह लगभग 20 हजार की हो रही आमदनी जांजगीर-चांपा 04 अक्टूबर 2023/ लोगों की सोच बदलने के लिए विचारों को बदलना पड़ता है, और जब सोच बदल जाती है […]