रायपुर, 29 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के समस्त पशु चिकित्सकों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पशुधन के जीवन रक्षा और उनके संवर्धन में पशु चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा है कि आप सबके प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ राज्य में पशुधन की रक्षा एवं उन्नत नस्ल के पशुधन को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य में पशुधन नस्ल सुधार कार्यक्रम एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में समस्त पशु चिकित्सकों के प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति को मिल रहा व्यापक मंच-जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल
जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन‘सजे मैया के दरबार’ रामायण मंडली कंचनपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, दिया गया 50 हजार रुपये का पुरस्कारविजेता मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व रायगढ़, फरवरी 2023/ नगर निगम ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता […]
आमजनों की समस्याओं की जानकारी व निराकरण के लिए संचालित काॅल सेंटर में दो और नए सम्पर्क नम्बर जुड़े
मुंगेली, अगस्त 2022// जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने और उसका त्वरित निराकरण के लिए जिला कलेक्टोरेट में संचालित कॉल सेंटर में दो और नए सम्पर्क नम्बर शामिल हो़ गए हैं। नए सम्पर्क नम्बर 7879298169 और 8641002203 हैं। इस नए सम्पर्क नम्बर के जारी होने से अब 09 सम्पर्क नम्बर हो […]
16 जून से 15 अगस्त तक नदी-नालों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध
16 जून से 15 अगस्त तक नदी-नालों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंधजगदलपुर 15 जून 2022/ वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें संरक्षण देने हेतु जिले में छत्तीसगढ़ नदीय मस्योद्योग अधिनियम-1972 की धारा-3 उपधारा-2 (दो) के तहत दिनांक 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को “बंद ऋतु […]