दावा-आपत्ति 1 मई तक आमंत्रित जांजगीर-चांपा 26 अप्रैल 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य/आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार व्यायाम शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री जयप्रकाश प्रजापति की पत्नी श्रीमती गीता प्रजापति, शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री बद्री प्रसाद बिंझवार के पुत्र श्री यश कुमार, शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री संजय कुमार टंडन की पत्नी श्रीमती ज्योति लता टंडन, सहायक शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री सीताराम भास्कर के पुत्र श्री अमन भास्कर उच्च वर्ग शिक्षक स्व.श्री गोविन्दराम कश्यप के पुत्र श्री नीरज कश्यप और सहायक ग्रेड-03 स्व.श्री महेन्द्र कुमार राठौर की पत्नी श्रीमती अंजूलता राठौर का अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में 01 मई तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों पर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया जावेगा।
संबंधित खबरें
समितियों में 13238 क्विंटल उर्वरक उपलब्ध
अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ जिले के सहकारी समितियों में 5 सितंबर 2022 की स्थिति में 13238.64 क्विंटल उर्वरक उपलब्ध है।उप पंजीयक सहकारी संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 39 सहकारी समितियों में कुल यूरिया 8880.71 क्विंटल, 1804 क्विंटल सुपर फास्फेट, 912.50 क्विंटल डीएपी, 1277.43 क्विंटल एनपीके तथा 364 क्विंटल अन्य उर्वरक उपलब्ध है।प्राप्त जानकारी […]
जिला सूचना अधिकारी श्री चिड़ेम को दी गई श्रद्धांजलि
जगदलपुर, 18 अक्टूबर 2022/ जिला सूचना अधिकारी श्री रमेश चिड़ेम की सोमवार रात हुई आकस्मिक मृत्यु पर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री चिड़ेम की असामयिक मृत्यु को कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने दुःखद एवं अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री […]