रायपुर, मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की एक अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में दाऊ जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नाचा को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया। श्री बघेल ने कहा कि दाऊ जी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य सरकार द्वारा कला के ऐसे सच्चे साधक के सम्मान और नाचा कला को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों में नाचा कला को पुनर्स्थापित करने वाले लोक कलाकार दाऊ दुलार सिंह मंदराजी का व्यक्तित्व अगली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
संबंधित खबरें
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में दी जायेगी कोचिंग, आवेदन 07 नवंबर तक आमंत्रित
कोरबा, अक्टूबर 2022/संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन मंगाई गई है। अभ्यर्थी 07 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 […]
लगभग 10 लाख रूपए मूल्य के एक जिंदा पेंगोलिन तस्करी में पकड़ाए तीन आरोपी
वन विभाग की कार्रवाई रायपुर, 29 जून 2023/वन विभाग अंतर्गत संचालित अभियान के तहत एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद तथा कापसी वन परिक्षेत्र के संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस पखांजुर कापसी मार्ग पर माटोली चौक से आगे तीनो आरोपियों को एक जिंदा पेंगोलिन (सालखपरी) एवं मोटर सायकल होण्डा साईन एम.एच. 33 जेड 1757 […]
ग्रामीण महिलाएं भी दोहरी जिम्मेदारी निभाने में नहीं हैं पीछे
अम्बिकापुर मार्च 2022/ शहरी महिलाएं पुरुषों के समान कई दायित्व निभाकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है अब यह बात सामान्य भले हो चुकी है लेकिन उनसे प्रेरित होकर अब ग्रामीण महिलाएं भी पीछे नहीं है। वे कई भूमिकाओं का निर्वहन कर सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। […]