बलौदाबाजार,29 मार्च 2023/ प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 29 मार्च 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में बिसहत ध्रुव पिता सरजू ध्रुव, निवासी ग्राम हिरमी, तहसील सुहेला,प्रीति निर्मलकर पति स्व. नीलकंठ निर्मलकर, निवासी ग्राम उड़ेला, तहसील सिमगा, राजकुमार पिता फिरीतराम, निवासी ग्राम कोलिहा, तहसील सिमगा एवं चैनबाई पति रामप्रसाद, निवासी ग्राम पैसर, तहसील लवन शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग से जलने, नदी, तालाब के पानी डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
कबीरधाम जिलें में 6 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा का होगा आयोजन
कबीरधाम जिले के 90 ग्राम पंचायतों सहित सभी तहसील कार्यालय मुख्यालयों में होगा राजस्व शिविर का आयोजन कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले के सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में आयोजित राजस्व शिविर का अवलोकन करने और प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कवर्धा, 05 […]
*अवैध रूप से भंडारित धान की जब्ती जारी : आज तीन व्यापारियों के यहां से जप्त किया गया 41 क्विंटल धान*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के साथ ही व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से भंडारी धान की लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आज खाद्य, राजस्व एवं कृषि मंडी की संयुक्त टीम ने आज तीन व्यापारियों के यहां से कुल 41 […]
शासकीय एमबीबीएस डॉक्टर ने आयोग के समक्ष आवेदिका डॉक्टर से मांगी सार्वजनिक माफी
ऑनलाइन बैठक में अधिकारी करता है अपशब्द बातों से संबोधित,आयोग ने आगामी सुनवाई सम्बंधित कंसल्टेंट एजेंसी की उपस्थिति में करेगीरायपुर, अक्टूबर 2022/ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, डॉ अनीता रावटे एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित […]