गौरेला पेंड्रा मरवाही, मार्च 2023/ राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जैविक नियंत्रण हेतु पानी रुकाव क्षेत्रों जैसे- डबरी, ढोढ़ी, कुंआ आदि में लार्वाभक्षी गम्बुजिया मछली छोड़े गये। मलेरिया नियंत्रण हेतु एक गम्बुजिया मछली दिन में 300 मच्छर के लार्वा का भक्षण कर सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरेला के ग्राम भदौरा, अंजनी एवं शहरी क्षेत्र गौरेला एवं अन्य ग्राम केंवची, लमना, पिपरखुटी, खोडरी, जोगीसार बेलपत एवं बस्ती में बायो वेक्टर नियंत्रण प्रभावी होगा। सीएमएचओ ने बताया कि गर्मी के आगमन से जून तक सामान्यतः मच्छरों की संख्या कम होती है किन्तु इस अवधि में आगे के माह में वृद्धि को रोका जा सकता है। नियंत्रण तथा उन्मूलन का कार्य भी किया जा सकता है। उपरोक्त गतिविधियों से मच्छर जनित बीमारियों में कमी होगी। उक्त कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ए.आई. मिंज, गौरला बी.एम.ओ. डॉ. अभिमन्यु सिंह व मरवाही बीएमओ डॉ. हर्षवर्धन मेहर द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पानी रूकाव वाले क्षेत्रों में पानी रूकावट वाले क्षेत्र जहां मच्छर के लार्वा पनपने की आशंका रहती वहां गम्बोजिया मछली छोड़े गए।
संबंधित खबरें
बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम 14 से 20 नवम्बर तक
बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित सुकमा, नवम्बर 2022/ 14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन कोंटा रोड स्थित पुराना कलेक्टर कार्यालय (स्वामी विवेकानंद प्रशिक्षण हॉल) में […]
सोहागा व बाटवाही गोठान से होगी गोमूत्र खरीदी की शुरुआत
वश्यक तैयारी हेतु गोठान प्रबंधन समितियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ राज्य शासन के निर्देशानुसार खेती में रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक के दुष्प्रभाव को कम करने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब गोठनों में गोमूत्र क्रय कर उसके उत्पाद को किसानों को बेचा जाएगा। पहले चरण में अम्बिकापुर जनपद […]
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के दूसरे दिन भी उमड़ रही लोगों की भीड़ रायपुर, 02 नवंबर 2022/प्रदेश की राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी मंच पर देश-विदेश के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध […]


