बिलासपुर, 24 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम भरनी निवासी महिला पर्वतारोही कुमारी निशु सिंह को स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। तहसील कार्यालय सकरी में आज जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने उक्त राशि के चेक निशु सिंह को सौंपे। बिलासपुर की निशु सिंह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध माउंटेनियर है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक किलिमंजारो सहित हिमालय के कई चोटियों पर विजय हासिल की हैं। उनकी इच्छा निकट भविष्य में माउण्ट एवरेस्ट चढ़ाई करने की है। इसकी तैयारी एवं संसाधन एकत्र करने में वे जुटी हुई हैं। उन्होंने एवरेस्ट अभियान में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है।
संबंधित खबरें
शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग का प्रयास, की गई बड़ी कार्यवाही
अम्बिकापुर 31 अगस्त 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन – 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय को नियंत्रित किये जाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा दिए गए विशेष निर्देशन एवं मार्गदर्शन के तारतम्य में […]
डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान
दुर्ग, सितम्बर 2023/ दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 15 सितम्बर 2023 को कुल 04 नये प्रकरण डेंगू एलिजा पॉजिटिव के […]
मितानिन दिवस विशेष
रायगढ़, नवंबर 2021/ मितानिन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सबसे निचली लेकिन वहां स्वास्थ्य ढांचा की नींव होती है। जो लोगों तक पहुंचकर न सिर्फ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखती है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। प्रतिवर्ष 23 नवम्बर को मितानिन दिवस मनाया जाता है। […]