23 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पवित्र रमजान माह के शुभारंभ के अवसर पर मुस्लिम समाज सहित आम जनता को मुबारकबाद दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान नेकियों, रहमतों और बरकतों का महीना है। यह महीना जहां देश और दुनिया के लिए प्यार एवं भाईचारे का पैगाम लेकर आता है, वहीं यह हमें आत्म- अनुशासन से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा है कि समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आने वाले इस महीने में हम सब देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमजान का यह महीना प्यार, भाईचारा, रहमत और बरकत लेकर आए।
संबंधित खबरें
नमनाकला समिति के 910 किसानों ने किया 217 हेक्टेयर रकबा समर्पण
अम्बिकापुर, जनवरी 2023/ अंबिकापुर जनपद के धान खरीदी केंद्र नमनाकला में अब तक 910 किसानों ने कुल 217 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। सर्वाधिक रकबा समर्पण में सरगुजा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। गुरुवार को नमनाकला समिति में किसान शांति सिंह ने करीब 100 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण किया। उन्होंने […]
कलेक्टर सहित 98 अधिकारी बने नोडल तय समय-सीमा में पीएम आवास पूर्ण करने का लक्ष्य
अम्बिकापुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना” के तहत जिले में लंबित एवं निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा तक पूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आदेश जारी कर स्वयं सहित कुल 98 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया […]
स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के लिए जिला अस्पताल में भौतिक एवं मानव संसाधनों की होगी पूर्ति
जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए विभिन्न निर्देश