जगदलपुर, 22 मार्च 2023/कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार 31 मार्च 2023 तक अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय में शासकीय लेनदेन जारी रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, अधीनस्थ पंजीयन कार्यालयों के माध्यम से, दस्तावेजों का पंजीयन, भारतीय स्टाम्प अधिनियम एवं पंजीयन अधिनियम के प्रावधानों के तहत करते हुए स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क के रूप में, राज्य के लिए शासकीय राजस्व अर्जन करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है, जिसमें शनिवार 25 मार्च, रविवार 26 मार्च एवं गुरुवार 30 मार्च को रामनवमी को शासकीय अवकाश है। इन अवकाश के दिवस में पंजीयन कार्यालय बंद रहने से दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होगा। जन सुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए इन अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रखकर, नियमित रूप से पंजीयन कार्य कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
अंतिम दिन 17 खरीदी केंद्रों में 25 किसानों ने बेचा धान जिले में धान खरीदी महाअभियान सुचारू ढंग से सम्पन्न
अम्बिकापुर / फरवरी 2022/खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में सरगुजा जिले में 41467 किसानों से 2 लाख 19 हजार 967 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य में हुई है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अंतिम दिन 7 फरवरी को जिले के 17 उपार्जन केंद्रों में 25 किसानों ने करीब 1396 क्विंटल धान बेचा। कुन्नी […]


