रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से सरस्वती हुई एनीमिया मुक्त
बीजापुर / दिसंबर 2021- बीजापुर जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का बेहतर क्रियान्वयन मैदानी अमले द्वारा किया जा रहा है जिसका बेहतर परिणाम हितग्राहियों को मिल रहा है। परियोजना बीजापुर के सेक्टर रेड्डी के आंगनबाड़ी केंद्र रेड्डी अन्तर्गत हितग्राही महिला श्रीमती सरस्वती पसपुल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एनीमिक के रुप मे चिन्हित किया गया। सरस्वती […]
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 58 उद्योग 11 सौ से अधिक पदों पर करेंगे भर्ती
4 अप्रैल को तमनार में लगेगा महा रोजगार मेला, तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर होगी भर्तीकलेक्टर श्री सिन्हा की पहल से आयोजित हो रहा वृहत रोजगार मेलाअब तक 1419 युवाओं ने करवाया पंजीयन‘रायगढ़ रोजगार मितान’ पोर्टल से मिलेगी वेकेंसी की जानकारी, पोर्टल से कर सकेंगे पंजीयन भीमेला स्थल पर भी फॉर्म भरकर करवा सकते […]
अस्थायी पटाखा लाईसेंस का नवीनीकरण 11 अक्टूबर से 12 नवंबर तक
नवीनीकरण हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकृत मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ जिले में अस्थायी पटाखा लाईसेंस का नवीनीकरण 11 अक्टूबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जिले में अस्थायी पटाखा लाइसेंस के नवीनीकरण हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी मुंगेली, लोरमी और पथरिया को अधिकृत किया है। अपर कलेक्टर श्रीमती […]