दुर्ग 28 फरवरी 2023/ आजीविका विकास कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2022-23 में साफ्ट टॉयस मेकिंग एंड सेलिंग कोर्स में 15 दिवस की लघु अवधि के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे इच्छुक महिला अभ्यार्थियों के लिये मोबीलाईजेशन एवं काउंसलिंग कैम्प 1 मार्च को दोपहर 11.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केन्द्र, मालवीय चौक दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। उक्त कोर्स में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं आयु की कोई बाध्यता नही है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक महिला आवेदक दो पार्सपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ मोबीलाईजेशन एवं काउंसलिंग कैम्प में उपस्थिति हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिये परियोजना समन्वयक श्री राहुल ध्रुव, मोबाईल नंबर 8349934093 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
जिले में 01 जून से 30 जून तक चलेगा एफ आरए जागरूकता अभियान
अम्बिकापुर, 31 मई 2025/sns/- अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिनियम से जुड़े सभी हितधारकों में जागरूकता बढ़ाये जाने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 जून 2025 से जिले में एक माह के लिए एफआरए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष जागरूकता अभियान को […]
संभाग स्तरीय एम.सी.एम.सी. गठित
बिलासपुर / दिसम्बर 2021। नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 हेतु संभागायुक्त की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय एम.सी.एम.सी. का गठन किया गया है। गठित समिति में संयुक्त संचालक जनसंपर्क (प्रभारी) श्री जितेन्द्र नागेश सदस्य सचिव एवं उपाध्यक्ष प्रेस क्लब बिलासपुर श्री विनित चैहान सदस्य होंगे।समिति में जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. के आदेश अथवा विनिश्चियन के विरूद्ध कोई […]