छत्तीसगढ़

गर्भवती महिलाओं का पंजीयन और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देंः सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी

कलेक्टर ने पीएचसी सलखन का किया निरीक्षण, ली बैठकसेक्टर स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए दिए कई निर्देश     जांजगीर-चांपा, फरवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम सलखन के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों को अवश्य मिलनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन को बढ़ाने औैर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ी उपकरणों को जांच कराकर शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के सिंह तथा बीएमओं को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों तथा अन्य स्टॉफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने, मरीजों से अच्छे से व्यवहार करने और उपचार में सावधानी बरतने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
     प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण पर पहुंची कलेक्टर सुश्री चौधरी ने ओ.पी.डी. की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को नियमानुसार दवाइयां देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वैक्सीन कक्ष, स्टोर कक्ष, पुरुष वार्ड एवं लैब सहित महिला वार्ड का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। लैब में होने वाले जांच सुविधा की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने यहां बंद उपकरणों को एक सप्ताह के भीतर चालू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने लेबर कक्ष में हैण्डवॉश के तरीके, गर्भवती को दी जाने वाली सुविधाएं एवं सामान्य शौचालय को गर्भवती के अनुरूप वेस्टर्न शौचालय में बदलने निर्देशत किया। कलेक्टर ने महिला वार्ड में भर्ती मरीज श्रीमती सीमा कश्यप से जननी शिशु सुरक्षा अभियान के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए आर.एम.ए. को संस्थागत प्रसव बढ़ाने में आवश्यक सहयोग करने कहा।
   कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सेक्टर बैठक में उपस्वास्थ्य केन्द्र अनुसार समीक्षा करते हुए सर्वप्रथम आर.सी.एच. रजिस्टर को अवलोकन कर रिक्त स्थानों को भरने निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्टर में ग्राम अनुसार गर्भवती महिलाओं की जानकारी दर्ज करने और ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों में रजिस्टर में जानकारी दर्ज नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रिंगनी के आर.एच.ओ. पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में संस्थागत प्रसव हेतु रिंगनी एवं कचन्दा में आर.एच.ओ. महिला की पदस्थापना तक आस-पास के अतिरिक्त आर.एच.ओ. महिला की ड्यूटी लगाने निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में ए.एन.सी. पंजीयन, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण हाईरिस्क गर्भवती महिला, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण योजना की स्थिति के साथ ओ.पी.डी. एवं आई.पी.डी. की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *