बिलासपुर 16 फरवरी 2023/ ओपीएस एवं एनपीएस पर आज प्रार्थना सभा भवन में कोष एवं लेखा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला में ओपीएस एवं एनपीएस का चयन करने पर क्या-क्या लाभ हैं, इससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा श्री आर.के. पटेल द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समुचित निराकरण करते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया गया। कार्यशाला में संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा ओपीएस एवं एनपीएस के संबंध में जारी सामान्य प्रश्नोत्तरी से भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पावरपाइंट के माध्यम से अवगत कराया गया। शासन द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 24 फरवरी तक विकल्प का चयन कर कार्मिक संपदा के वेबसाईट में अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
सुकमा एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
सुकमा, मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में एक और जहां कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया तो वहीं एसडीएम सुकमा सुश्री प्रीति दुर्गम ने आज सुकमा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।उन्होंने जनपद पंचायत […]
शुरू हुआ महीने भर तक चलने वाला सामाजिक आर्थिक सर्वे अभियान
कलेक्टर ने वेद परसदा और लावर का दौरा कर किया सर्वे कार्य का निरीक्षण सही जानकारी दर्ज कराने ग्रामीणों से की अपीलबिलासपुर, 01 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिले में भी 909 प्रगणक टीमों द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। महीने भर का […]