छत्तीसगढ़

विश्वविद्यालय की गठित टीम ने ठाकुरपाली में सरसों फसल का किया निरीक्षण

रायगढ़, फरवरी 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा डॉ.अजय वर्मा, निदेशक विस्तार सेंवाये, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-9, जबलपुर के मार्गदर्शन में ग्राम-ठाकुरपाली, विकास खण्ड-रायगढ़ में सरसों फसल किस्म-आर.एच.-406 की 50 एकड़ क्षेत्रफल में समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन लिया गया है।
फसल के निरीक्षण हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा गठित निरीक्षण दल डॉ.ए.के.सिंह,अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़, डॉ.विजय जैन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, दुर्ग, डॉ.डी.पी. पटेल, वैज्ञानिक, कार्यालय निदेशक विस्तार सेंवाये, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं डॉ. दुष्यंत कौशिक, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर द्वारा बीते दिवस निरीक्षण के दौरान उपस्थित कृषकों से सरसों फसल प्रबंधन, उत्पादन एवं उत्पादकता के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया व आगामी वर्ष में सरसों फसल का क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन करने के लिये निर्देशित किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा कृषकों के प्रक्षेत्र पर पहली बार सीड कम फर्टिलाइजर ड्रील से सरसों फसल की बुवाई कराया गया। इससे बीज एवं खाद का संतुलित मात्रा व उचित गहरायी होने के कारण फसल की अंकुरण, वृद्धि एवं विकास में अनुकूल प्रभाव दिखाई दी। सरसों फसल की समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन को सफल बनाने में घनश्याम पटेल, संतराम पटेल, हेतराम पटेल, गंगा राम पटेल, कामता नाथ पटेल, मुरली सिंह ठाकुर ग्राम-ठाकुरपाली एवं केन्द्र के वैज्ञानिक श्री के.के. पैकरा, श्री के.डी. महंत, डॉ. मनीषा चौधरी, डॉ.सी.पी.एस.सोलांकी, डॉ.एन.सी.बंजारा, श्रीमति सविता आदित्य आदि का विशेष योगदान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *