बिलासपुर, फरवरी 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। ग्राम पंचायत सकेरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद एवं तखतपुर के नेता जी बोस वार्ड में सहायिका के एक पद के लिए आवेदन मंगाये गये है। कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं, उम्र 18 से 44 वर्ष, उसी ग्राम एवं वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदिका 7 फरवरी से 24 फरवरी तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर या स्वयं पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन जमा कर सकते है।
संबंधित खबरें
दिव्यांग बजरंग और हेमंत को मिला ट्राइसिकल जनचौपाल में मिले 89 आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश
अम्बिकापुर 13 दिसम्बर 2022/ प्रभारी कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी व समस्या के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनचौपाल में दिव्यांग श्री बजरंग दास एवं श्री हेमंत पैकरा को ट्राइसिकल दिया गया वहीं दिव्यांग जुड़वा भाई राम यादव व लक्ष्मण यादव […]
अमानक स्तर का पाए जाने पर 7 किसानों से 146 क्विंटल धान जप्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जनवरी 2023/ धान खरीदी केंद्र पेंड्रा में आज निरीक्षण के दौरान बदरंग, मिश्रित एवं पुराना धान होने के कारण 7 किसानों से कुल 146.40 कविंटल धान जप्त किया गया। इसमें किसान राम खिलावन का 14 क्विंटल, डालमन सिंह का 34 क्विंटल, नवल सिंह राठौर का 20 क्विंटल, रामखिलावन का 16 क्विंटल, नरेशचंद्र […]
विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी मैदानी अधिकारी उपस्थित होकर दें योजनाओं की जानकारी:- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देशजगदलपुर, जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा है कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आयोजित संकल्प शिविरों में सम्बंधित विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से […]