दुर्ग, फरवरी 2023/श्री श्यामकार्तिक यादव, तत्कालिन संचिव, ग्राम पंचायत करेली/डगनिया जनपद पंचायत धमधा, जिला दुर्ग के द्वारा ग्राम पंचायत करेली में पदस्थापना के दौरान पी.एफ.एम.एस. से किसी अन्य फर्म को राशि भुगतान किये जाने एवं रोकड़ में अन्य फर्म का देयक लगाया जाना पाया गया है तथा पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से भुगतान की गई राशि को रोकड़ में नगद राशि दर्ज किया गया है, साथ ही लेखा नियम का पालन नहीं किया गया। तकनीकी / प्रशासकीय स्वीकृति मूल्याकन सत्यापन के बिना निर्माण कार्यों का कराया जाना एवं राशि रुपये 3 लाख 30 हजार 450 का व्यय किया जाना पाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डगनिया, जनपद पंचायत धमधा जिला दुर्ग में पदस्थापना के दौरान श्रीमती शैल वर्मा, सरपंच के हस्ताक्षर स्कैन कर सरपंच के बिना जानकारी के हस्ताक्षर सील बनवाकर राशि रुपये 1 लाख 67 हजार 200 एवं 1 लाख 50 हजार कुल राशि रुपये 3 लाख 17 हजार 200 सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर से बिना ग्राम पंचायत प्रस्ताव के आहरण किया जाना पाया गया। राशि आहरण हेतु प्रस्तुत विड्राल फार्म के साथ संलग्न ग्राम पंचायत का प्रस्ताव फर्जी पाया गया। उक्त समस्त की जांच विभागीय स्तर पर कराया गया। श्री श्यामकार्तिक यादव द्वारा सूचना प्राप्त के उपरांत भी विभागीय जांच हेतु निर्धारित तिथि में अनुपस्थित रहे। इस प्रकार विभागीय जांच में श्री श्यामकार्तिक के द्वारा असहयोग प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत डंगनिया में सरपंच के बिना जानकारी के फर्जी सील में राशि आहरण करने को श्री श्यामकार्तिक यादव द्वारा अपने प्रतिउत्तर में स्वीकार किया गया है। अतः छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के नियम के भाग 3 अनुशासन 5 शास्तियां के उपनियम (ख) दीर्घशास्तियां के निमय (सात) के तहत् सेवा से बर्खास्त किया जाता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा
उठाव में तेजी लाने दिए सख्त निर्देश बिलासपुर, दिसम्बर 2024/sns/कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र किसी भी हालत में बंद नहीं होने चाहिए। केन्द्र में धान के उठाव कार्य में तेजी लाया जाये। वर्तमान धीमी प्रगति पर उन्होंने जिला […]
छत्तीसगढ़ चेंबर आफ़ कामर्स अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने किया मतदान
छत्तीसगढ़ चेंबर आफ़ कामर्स अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने किया मतदान
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर शिक्षा दूत पुरूस्कार और ज्ञानदीप पुरूस्कार से किया सम्मानित
शिक्षक बच्चों के गुरू के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करता है-मंत्री श्री अकबर कवर्धा, जुलाई 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर अध्यापन कराने […]